*TV 20 NEWS || AZAMGARH :धूमधाम से मनाया गया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन*

 

जन्मदिन समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने शिरकत की और सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में टीवी20 न्यूज के प्रधान संपादक अशोक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, पत्रकार ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, रणविजय चैबे और अनुराग यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

आजमगढ़। शहर स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जन्मदिन समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने शिरकत की और सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में टीवी20 न्यूज के प्रधान संपादक अशोक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, पत्रकार ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, रणविजय चैबे और अनुराग यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से माहौल उत्सवपूर्ण रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट टीवी 20 न्यूज