*TV20 NEWS || AZAMGHARH :थाना – सिधारी: किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 25.10.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-
*01.थाना – सिधारी: किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
प्रभारी निरीक्षक सिधारी हिमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 मनीष मिश्रा थाना सिधारी आजमगढ़ मय हमराह द्वारा आज दिनांक 25.10.2025 को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
उक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिधारी ओवरब्रिज के पास से समय 14.15 बजे अभियुक्त गोपाल पुत्र रामाश्रय निवासी ग्राम हुसैनगंज थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व की घटना का विवरण
दिनांक 15.10.2025 को एक वादी द्वारा थाना सिधारी पर तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 15 वर्ष) स्कूल जाने के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम हुसैनगंज पल्हनी का रहने वाला गोपाल उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उक्त सूचना पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 462/25 धारा 87, 137(2) बीएनएस बनाम गोपाल पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मनीष मिश्रा द्वारा की जा रही थी।
विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. गोपाल पुत्र रामाश्रय , निवासी ग्राम हुसैनगंज, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 मनीष मिश्रा, थाना सिधारी, आजमगढ़
2. का0 दीपक पासवान, थाना सिधारी, आजमगढ़






