TV20 NEWS || AZAMGHARH : . थाना – कोतवाली: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 27.10.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-

01. थाना – कोतवाली: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
* पूर्व की घटना/इतिहास –*
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक युवती द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसके परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए तथा विवाह से इंकार करते हुए मारपीट कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 555/2025, धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण –
उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह चौकी प्रभारी बलरामपुर एवं कां0 पंकज सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त विशाल कुमार उर्फ कवि पुत्र सुबाष चन्द्र निवासी हिरापट्टी, आजमगढ़ (उम्र 24 वर्ष) को दिनांक 27.10.2025 को समय 13.15 बजे बिलरिया की चुंगी से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
• उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह, चौकी प्रभारी बलरामपुर
• कां0 पंकज सिंह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़