*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़: 1 अदद प्रतिबंधित पशु के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक-03.11.2025*
*थाना – बिलरियागंज, जनपद – आजमगढ़*

*01 अदद प्रतिबंधित पशु के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का विवरण –*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में दिनांक 02.11.2025 को उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा मय हमराहियान देखभाल क्षेत्र/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन रोकथाम अपराध व जुर्म जरायम हेतु नया चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक गोवंशी पशु को थाना जीयनपुर क्षेत्र से पैदल-पैदल वध हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा कुर्थीपुर की ओर प्रस्थान किया गया। कुर्थीपुर कब्रिस्तान के पास दो व्यक्ति एक गोवंशीय पशु को रस्सी से बाँधकर पैदल ले जाते हुए दिखाई दिये, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को कुर्थीपुर बगिया के पास पकड़ लिया गया।

*पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम–*
01. तबरेज पुत्र अंसार, निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
02. मेराज पुत्र स्व0 रियाजुल उर्फ मौलाना, निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।

➡️ *मौके से 01 राशि प्रतिबंधित पशु बरामद हुआ।*

*पंजीकृत अभियोग –*
01. मु0अ0सं0 369/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।

*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास –*
*तबरेज पुत्र अंसार, निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।*

01. मु0अ0सं0 369/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बिलरियागंज।
02. मु0अ0सं0 244/2025 धारा 115(2), 126(2), 3(5), 316(2), 351(3), 352 बीएनएस व 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट थाना बिलरियागंज।

*मेराज पुत्र स्व0 रियाजुल उर्फ मौलाना, निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।*

01. मु0अ0सं0 369/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बिलरियागंज।
02. मु0अ0सं0 62/2020 धारा 323, 498A, 504, 506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना रौनापार।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
01. उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा ,थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
02. हे0का0 सुनील कुमार सिंह ,थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
03. का0 दीपू शर्मा ,थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
04. का0 आफताब आलम ,थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
05. का0 अतुल सिंह ,थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़