TV 20 NEWS || JAUNPUR: “साइबर क्राइम थाना जौनपुर ने अक्टूबर में साइबर फ्रॉड पीड़ितों के खाते में लौटाए 26.68 लाख रुपये”

दिनांक-08.11.2025
साइबर क्राइम थाना जौनपुर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2025 में 2.77 करोड रुपये होल्ड कराते हुए माह अक्टुबर में साइबर फ्राड से पीडित 08 व्यक्तियों के खातो में कुल 2668275 (छब्बीस लाख अडसठ हजार दो सौ पच्चहत्तर रुपये) वापस कराते हुए एवं सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 106 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब इक्कीस लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-
घटना का संक्षिप्त विवरण व बरामदगी।
गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों / सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ितों के गुम हुए 106 मोबाइलो को दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार,राजस्थान, आन्ध्र-प्रदेश राज्यो  व जनपद जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद किया गया । बरामद मोबाईलों में मुख्यतः एप्पल, वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो व समसंग कम्पनी की मोबाइल है, जिनका बाजार मूल्य लगभग 21 लाख रुपये है व साइबर क्राइम थाना द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतो के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में  2.77 करोड रुपये होल्ड कराते हुए  माह अक्टुबर से अब तक साइबर फ्राड के पीडितों 08 व्यक्तियों के खातो में कुल 2668275 ( छब्बीस लाख अडसठ हजार दो सौ पच्चहत्तर  रुपये ) वापस कराये गये । बरामद मोबाइल को श्री आयुष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री शुभम वर्मा, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया ।अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक काफी सन्तुष्ठ व खुश दिखे।
 बरामदगी का विवरण-
क्र0सं0 Brand Name NUMBER OF MOBILE
1 APPLE 1
2 SAMSUNG 6
3 ONE PLUS 7
4 MOTOROLA 7
5 REALME 29
6 VIVO          25
7 OPPO          11
8 OTHERS 20
TOTAL106
106 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब इक्कीस लाख रूपये)
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. श्री महेश पाल सिंह ,प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जौनपुर ।
2. श्री राजेश कुमार यादव , प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल जौनपुर ।
3. उ0नि0 नीलम सिंह, आ0 चन्दन यादव  ,क0आ0 ज्योति श्रीवास्तव, क0आ0 जयप्रकाश सिंह ,मु0आ0 आलोक सिंह ,मु0आ0 प्रभात द्विवेदी,मु0आ0 सन्तोष कुमार ,मु0आ0 दिनेश कुमार , मु0आ0 मुकेश कुमार,मु0आ0 राजेश सिंह ,मु0आ0 पुष्पेन्द्र कुमार ,आ0 प्रफुल्ल यादव ,आ0 आनन्द कुमार आ0 संग्राम सिंह यादव, आरक्षी सत्यम गुप्ता, आरक्षी सुगम यादव, आ0 अमिलेश, आ0 परवेज, आ0 अजीत कुमार कन्नौजिया, महिला आ0 आकांक्षा सिंह साइबर क्राइम थाना जौनपुर ।
भविष्य के लिए अपील:
मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें । साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने के तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।