*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना: देवगांव, जनपद–आजमगढ़*
*दिनांक-20.11.2025*
*गुमशुदा युवक की हत्या का सफल अनावरण — दो अभियुक्त गिरफ्तार*
➡️ *थाना देवगांव क्षेत्र में गुमशुदा युवक इर्दू पुत्र इरफान निवासी दौना की हत्या के प्रकरण का थाना देवगांव पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक अनावरण किया गया है।*
*अपराध का विवरण:-*
वादिनी रफ्फू पुत्र इरफान, द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसका भाई इर्दू दिनांक 17.11.2025 से लापता है। दिनांक 19.11.2025 को जानकारी मिली कि इर्दू की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 431/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम 1. उमाशंकर पुत्र शिवानन्द 2. विपिन पुत्र उमाशंकर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*अनावरण एवं गिरफ्तारी:-*
प्र0नि0 विमल प्रकाश राय द्वारा गुमशुदगी संख्या 29/2025 की विवेचना के दौरान अभियुक्त उमाशंकर से पूछताछ की गई।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि रात्रि लगभग 01:30 बजे वो और उसके पुत्र विपिन ने मिलकर इर्दू को पकड़ लिया तथा चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक का शव मोटरसाइकिल पर ले जाकर गांव के पास स्थित पोखरे में फेंक दिया। अभियुक्त की निशानदेही पर गोताखोर की मदद से पोखरे से शव बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त परिजनों द्वारा इर्दू के रूप में की गई। अभियुक्त उमाशंकर को 19.10 बजे हिरासत में लिया गया। दिनांक 20.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त विपिन कुमार को पकड़ी खुर्द जाने वाले हाइवे कट से समय 06:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1. उमाशंकर पुत्र शिवानन्द, निवासी पकड़ी खुर्द, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
2. विपिन कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी पकड़ी खुर्द, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग:-*
मु0अ0सं0 431/2025, धारा 103(1), 238 बीएनएस, थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. प्र0नि0 विमल प्रकाश राय, थाना देवगांव, थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 ओम प्रकाश सिंह, थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।
3. का0 शिवम तिवारी, थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।
4. का0 शैलेन्द्र कुमार, थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।





