TV 20 NEWS || BALLIA : पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी ।

परेड में सम्मिलित सभी रिक्रूट आरक्षियों/अधिकारी एवं कर्मचारीगण को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गई दौड़, कराया गया ड्रिल एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिए गए सुझाव।

महोदय द्वारा परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-

आज दिनांक-21.11.2025 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/अधिकारी एवं कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिया गया सुझाव । इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री रजनीश कुमार यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें।