TV 20 NEWS || BHADOHI : भिन्न-भिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल बरामद
श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक 20.11.2025 को उ0नि0 उदय नारायण सिंह मय हमराह हे0कां0 विनोद कुमार यादव, कां0 निर्मल कुमार तथा कां0 रामअशीष द्वारा सन्दिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान मुखबीर की सूचना पर मोटरसाइकिल चोरी से सम्बन्धित दो व्यक्तियों 1. जितेन्द्र यादव उर्फ लल्ला पुत्र राजबहादुर यादव निवासी मुगरांव थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र 35 वर्ष 2.शाहिल पुत्र मुंशी उर्फ मिशाईल निवासी छितनी तालाब थाना भदोही जनपद भदोही उम्र 19 वर्ष को मुखबिरी सूचना पर पिपरिस आई0टी0आई0 कालेज के पास से चोरी की 04 अदद मोटरसाईकिल सहित उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर म0अ0सं0 507/2025 धारा 317(2), 317(4) बी0एन0एस0 थाना भदोही जनपद भदोही पर पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
पूछताछ का विवरण:-
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि विभिन्न स्थानों (जनपद- गाजीपुर व भदोही) से चुरायें थे जिसको बेचने के फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1. जितेन्द्र यादव उर्फ लल्ला पुत्र राजबहादुर यादव निवासी मुगरांव थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज उम्र 35 वर्ष
2. शाहिल पुत्र मुंशी उर्फ मिशाईल निवासी छितनी तालाब थाना भदोही जनपद भदोही उम्र 19 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र यादव उर्फ लल्ला पुत्र राजबहादुर यादव का अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र यादव के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज, गंभीर चोट पहुंचाने, अवैध हथियार रखने, घर में घुसकर चोरी, अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी की संपत्ति रखने, डकैती के प्रयास से संबंधित कुल 22 मुकदमे जनपद प्रयागराज के विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।
बरामदगी-
04 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद जिसमें 01अदद हीरो स्पेलेण्डर प्लस, 01 अदद हीरो ग्लैमर, 01 अदद हीरो एच0एफ डीलक्स, 01 अदद टीवीएस रायडर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-
उ0नि0 उदय नारायण सिंह मय हमराह हे0कां0 विनोद कुमार यादव, कां0 निर्मल कुमार तथा कां0 रामअशीष थाना व जनपद भदोही ।






