TV 20 NEWS || JAUNPUR: मुम्बई से लौटते समय रामकान्त यादव लापता, पत्नी ने थाने में दी शिकायत

दिनांक-23.11.2025 को रेखा यादव पत्नी रमाकान्त यादव निवासी ग्राम छाछो थाना मछलीशहर जौनपुर द्वारा थाना मछलीशहर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके पति रामकान्त यादव मुम्बई से जौनपुर के लिए निकले थे, अभी तक वापस नहीं आये है। साथ ही आवेदिका द्वारा अवगत कराया गया कि प्रयागराज पहुँचने के पश्चात उन्होनें अपने साथी अशोक कुमार यादव से गाड़ी मंगवाई थी व उनके साथ ही वापस लौटने वाले थे। इस पुरी सूचना पर थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू की गयी इसमें संदग्धि अशोक कुमार यादव से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि रमाकान्त यादव मछलीशहर थानें का H.S भी है, और उसके साथ उसने पूर्व में मारपीट की थी, व उसके साथ पैसे का लेन देन था। इसी कारण उसने जौनपुर लौटते समय रमाकान्त यादव की थाना सिकरारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम समाधगंज के पास गोली मारकर हत्या कर दी है तथा उसके शव को जंगल में छिपा दिया है। इस सूचना पर अभियुक्त की निशानदेही पर तत्काल शव व आलाकत्ल की बरामदगी की गई है। उक्त के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री आतिश कुमार सिंह की बाइट-