*TV 20 NEWSll BHADOHI : यातायात जागरूकता अभियान: पुलिस अधीक्षक ने बिना हेलमेट चालकों को हेलमेट वितरित कर जीवन सुरक्षा की अपील की*
*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
*दिनांक-25.11.2025*
“हेलमेट पहनो – जिंदगी बचाओ
*यातायात जागरुकता माह नवम्बर-2025*
*◆यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रतिदिन चलाया जा रहा “यातायात जागरूकता कार्यक्रम”*
*◆ थाना गोपीगंज अंतर्गत OBT प्राइवेट लिमिटेड गोपपुर द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम का श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ।*
*कार्यक्रम में श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित कर नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक*
*◆सभी से वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने हेतु की गई अपील*
*◆यात्रा करने वालों को ससमय व सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में यातायात कर्मियों सहित विभिन्न एजेंसियों का महत्वपूर्ण योगदान*
यातायात जागरूकता माह (जिसे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह भी कहा जाता है) का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान हर साल नवंबर महीने में चलाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और सुरक्षित सड़क परिवहन को बढ़ावा देना है।आज दिनांक- 25.11.2025 “यातायात जागरुकता माह नवम्बर-2025” के अंतर्गत थाना गोपीगंज स्थित OBT प्राइवेट लिमिटेड गोपपुर द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम का श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ। ओ0बी0टी0 मैनेजर के सौजन्य से ओ0बी0टी0 गेट के सामने गोपीगंज में आयोजित *”हेलमेट वितरण कार्यक्रम’* में श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही के द्वारा श्री अनिल कुमार प्रभारी यातायात के साथ सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। यातायात नियमों की जानकारी विषयक जारी हैंडव्हील पम्पलेट को वितरित किया गया। तथा लोक गायक राजेश परदेसी द्वारा जन जागरूकता गीत की प्रस्तुति कर क्षेत्र की जनता को यातायात नियमों के पालन तथा उनके जीवन की रक्षा हेतु जागरूक किया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक भदोही के द्वारा बताया गया कि जनपदीय पुलिस द्वारा सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर भी लगातार भ्रमणशील रहकर पुलिस टीमों द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन हेतु -नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने,अवयस्क को वाहन न चलाने देने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवरलोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने संबोधित करते हुए कहा गया कि
“हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हम अपने हजारों नौजवान, बच्चे और परिवार के मुखिया खो रहे हैं। केवल हेलमेट पहनने से 70% तक सिर की चोट से होने वाली मौतें रोकी जा सकती हैं। जनपद भदोही जो कि एक हाईवे से सटा जनपद है जहां छोटे बड़े वाहनों का आगमन बहुत तेज गति से रहता है,जहां पर एक्सीडेंट होने की संभावना ज्यादा रहती है इसलिए हाईवे पर चलते समय हेलमेट पहनना / सीट बेल्ट तथा यातायात संकेतों के प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है। महोदय द्वारा लोगों से अपील की गई कि केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि जिंदगी बचाने के लिए हेलमेट पहने ।इसलिए हमेशा ISI मार्का के हेलमेट का प्रयोग करे। जिंदगी से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। हेलमेट पहने और दूसरों को भी जागरूक करे ताकि सुरक्षित रह सके। महोदय द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि
– बिना हेलमेट बाइक न चलाएँ ,चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट जरूर लगाएँ ,नशे में वाहन न चलाएँ
ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग से बचें ,बच्चों को अवयस्क अवस्था में वाहन न चलाने दें
“आपका जीवन अमूल्य है”।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा OBT प्राइवेट लिमिटेड की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया गया।
“सड़क पर सावधानी, घर में खुशहाली!”
सुरक्षित ड्राइविंग करें। हेलमेट पहनें। सीट बेल्ट बांधें। नियम तोड़ने वालों को रोकें।





