*TV20 NEWS || AZAMGARH : लाठी-डण्डे से जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार – घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद*
*प्रेस-नोट*
*थाना–बरदह, जनपद–आज़मगढ़*
*लाठी-डण्डे से जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार – घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद*
*पूर्व घटना / इतिहास*
दिनांक 01.12.2025 को ग्राम चकचोर्रा निवासी शेखर बिन्द एवं उसके साथी अमरचन्द राजभर पर गाँव के ही विपक्षियों—रवि, विशाल, संदीप व सचिन राजभर—द्वारा लाठी-डण्डों से प्राणघातक हमला किया गया।
➡️इस संबंध में वादी अच्छेलाल बिन्द की तहरीर पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 379/25 धारा 115(2), 109, 110 बीएनएस दर्ज किया गया।
*घटना का अनावरण / गिरफ्तारी का विवरण*
➡️दिनांक 03.12.2025 को उ0नि0 मनीष सिंह मय टीम मुखबिर सूचना के आधार पर कोदहरा–बर्रा मार्ग पर पहुँचे, जहाँ तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनकी पहचान क्रमशः—1. सचिन राजभर, 2. संदीप राजभर, 3. रवि राजभर के रूप में हुई, जो भागने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तगण ने पुरानी रंजिश में किए गए हमले की कबूलियत की।
➡️अभियुक्तों की निशानदेही पर कुर्थुवा नहर के पास से घटना में प्रयुक्त डण्डे भी बरामद किए गए।
*बरामदगी विवरण*
03 डंडा
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सचिन राजभर
2. संदीप राजभर
3. रवि राजभर
(सभी निवासी–ग्राम चकचोर्रा, थाना बरदह)
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 379/25, धारा 115(2), 109, 110 बीएनएस, थाना बरदह।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 मनीष सिंह
2. हे0का0 चन्द्रजीत यादव
3. का0 मो0 आरिफ
4. का0 यशपाल गुप्ता
—थाना बरदह, जनपद आज़मगढ़





