*TV20 NEWS || AZAMGARH : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जाफरपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ व ‘स्वावलंबन कैंप’ अभियान आयोजित*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग आजमगढ़
——————-
आजमगढ़ 09 दिसंबर– निदेशालय महिला कल्याण उ0प्र0 एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में “जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ के स्तर से आज दिनांक 09 दिसम्बर, 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत “बाल विवाह मुक्त भारत“ एवं “स्वावलंबन कैम्प” की थीम पर विशेष अभियान चलाया गया। ब्लाक पल्हनी अन्तर्गत जाफरपुर मंे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डिस्ट्रीक्ट मिशन को-आर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय द्वारा उपस्थित छात्राओं व अध्यापिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गयी साथ ही यह भी बताया गया की बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, जो बच्चियांे को उनकी शिक्षा, स्वास्थ व बचपन से वंचित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए हम सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं व सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाइन नम्बर यथा 1090, 181 व शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में विभाग की ओर से हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन के अन्तर्गत कार्यरत डिस्ट्रीक्ट मिशन को-आर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय एवं जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिंह उपस्थित रहीं तथा विद्यालय में उपस्थित वार्डेन श्रीमती रीता पासवान एवं अन्य स्टॉफगण उपस्थित रहे।