*TV 20 NEWS ll BALLIA : एएसपी दक्षिणी बलिया ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली, फिटनेस ड्रिल व उपकरणों का किया निरीक्षण*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-12.12.2025*
*अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी ।*
*परेड में सम्मिलित सभी रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गई दौड़, कराया गया ड्रिल एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिए गए सुझाव ।*
आज दिनांक- 12.12.2025 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर* द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन जनपद बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त रिक्रूट आरक्षियों/कर्मचारी एवं अधिकारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गये । इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इसके उपरान्त महोदय द्वारा अर्दली रूम समेत पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया । परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






