*TV 20 NEWS ll BALLIA:थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा 01 महिला सहित 02 नाबालिक बालिकाओं (पुत्रियों) को सकुशल ढूढ़ कर परिजनों को किया गया सुपुर्द*
थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा 01 महिला सहित 02 नाबालिक बालिकाओं (पुत्रियों) को सकुशल ढूढ़ कर परिजनों को किया गया सुपुर्द ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 “आपरेशन मुस्कान” के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह श्री प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में बांसडीह पुलिस/मिशन शक्ति टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.12.2025 को वादी द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र दिया था कि उनकी भाभी अपनी दो नाबालिग पुत्रीयों के साथ कही चली गयी है । जिन्हे काफी तलाश किया गया लेकिन कुछ पता नही चल पाया । प्राप्त सूचना पर थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज कर बांसडीह पुलिस/मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ-साथ प्रत्येक थाने पर बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप जिसमें संभ्रान्त नागरिकों को जोड़ा गया है, तथा सोशल मीडिया, सीसीटीवी कैमरों की मदद लेते हुए ब्यापक स्तर पर फोटो का प्रचार प्रसार करते हुए आज दिनांक 13.12.2025 को गुमशुदा महिला व उसकी 02 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल ढूंढ लिया गया, जिन्हे नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
बासंडीह पुलिस/मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए ढूढने में सफलता हासिल होने पर समस्त क्षेत्रवासी बांसडीह द्वारा बलिया पुलिस की सराहना की जा रही है ।






