*प्रेस – नोट*
*थाना : बरदह, जनपद आजमगढ़*
*गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास –*
दिनांक 13.12.2025 को वादी मुकदमा *सोनू सरोज पुत्र सुभाष सरोज,* निवासी ग्राम *हजारेमलपुर,* थाना *बरदह,* जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि उनके पिता सुभाष सरोज द्वारा कुछ धनराशि राहुल गौतम पुत्र आधार गौतम, निवासी शेखपुर उर्फ पठानपुर को दी गई थी। दिनांक 09.12.2025 को सायं लगभग 08.00 बजे उक्त धनराशि की मांग करने हेतु वादी के पिता राहुल के घर गए थे, जहाँ *राहुल पुत्र रामआधार, पवन पुत्र राजिन्दर* एवं *नन्हू पुत्र लालचन्द,* सभी निवासी *शेखपुर उर्फ पठानपुर* द्वारा शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 395/25 धारा 3(5), 103(1) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण –*
आज दिनांक *16.12.2025* को *उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव* मय हमराह द्वारा अभियुक्त *राहुल पुत्र रामआधार,* निवासी ग्राम *शेखपुर उर्फ पठानपुर,* थाना *बरदह,* जनपद आजमगढ़ को समय लगभग *10.15 बजे नरवे नहर पुलिया* के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
01. राहुल पुत्र रामआधार, निवासी – ग्राम शेखपुर उर्फ पठानपुर, थाना – बरदह, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास–*
01. मु0अ0सं0 395/25, धारा 105 बीएनएस, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–*
1. उ0नि0 *उमेशचन्द्र यादव* – थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
2. का0 *त्रिलोकनाथ पाण्डेय* – थाना बरदह, जनपद आजमगढ़






