TV 20 NEWS || AZAMGARH : हरिऔध कला केन्द्र में आजमगढ़ में पेंशनर दिवस का आयोजन

उ०प्र० शासन वित्त सेवाए अनुभाग-3 के आदेश संख्या-31/2025/आई/1154809/2025/10-22099/563/2020 लखनऊ दिनांक 26 नवम्बर 2025 के क्रम में जिलाधिकारी महोदय के आदेश संख्या 1281 दिनांक 09.12.2025 में दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में प्रातः 11:00 बजे से पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न पेंशन संगठनों के पदाधिकारियों एवं पेंशनरों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों / कर्मचारियों के बैठक में प्रतिभाग किया। पेंशनर्स संगठन के पादाधिकारियों ने मुख्य रूप से श्री गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी, श्री उदय राज यादव, श्री शीतल प्रसाद श्रीवास्तव, श्री इन्द्रासन सिंह, श्री रमाकान्त सिंह, श्री सूर्यदेव मिश्र, आदि द्वारा पेंशनर की समस्याओं / सुझाव से अवगत कराया गया। मुख्य कोषाधिकारी द्वारा पेंशनरों को आन लाइन जीवन प्रमाण-पत्र पूर्ण करने के बारे में

विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। पेंशनर दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय द्वारा की गयी तथा अन्त में अध्यक्ष महोदय द्वारा पेंशनरों को धन्यवाद देते हुए सभा का समापन किया गया।

मुख्य कोषाधिकारी, आजमगढ़।

पृ०प०सं०

त‌दिनांक

प्रतिलिपिः-निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ प्रेषितः-

1. जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़।

2. सहायक निदेशक, सूचना, आजमगढ़ को इस अनुरोध के साथ कि उपरोक्त सूचना स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

मुख्य कोषाधिकारी.

आजमगढ़।

pg.796