*प्रेस–नोट*
*मिशन शक्ति अभियान फेस–5.0*
*दिनांक : 18.12.2025*
*जनपद : आजमगढ़*
मिशन शक्ति अभियान फेस–5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 18.12.2025 को *परिवार परामर्श केन्द्र* में कुल *03 पत्रावलियों* में पक्षकारों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु बुलाया गया।
निर्धारित सुनवाई के दौरान *02 पत्रावलियों में दोनों पक्षों की उपस्थिति* सुनिश्चित हुई, जिनमें से *01 पत्रावली में अथक प्रयासों के फलस्वरूप आपसी समझौता कराया गया।* उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा अपने पति के विरुद्ध खाना खर्चा न देने एवं मारपीट के आरोप लगाए गए थे।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की एक साथ एवं बारी-बारी से काउंसलिंग की गई, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि दोनों का विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। परामर्श के उपरांत *दोनों पति–पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ मिलकर राजी-खुशी रहने पर सहमति व्यक्त की।*
शेष प्रकरणों में उपस्थित न होने अथवा समझौता न हो पाने की स्थिति में पक्षकारों को *अग्रिम सुनवाई की तिथि से अवगत करा दिया गया है।*
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।






