*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना : सिधारी, जनपद आजमगढ़ :अवैध तमंचा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 315 बोर तमंचा बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्यवाही*
*प्रेस–विज्ञप्ति*
*दिनांक : 20.12.2025*
*थाना : सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*अवैध तमंचा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 315 बोर तमंचा बरामद, आर्म्स एक्ट में कार्यवाही*
थाना सिधारी पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तारी/घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 19.12.2025 को उ0नि0 मुहम्मद जावेद सिद्दीकी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गेलवारा हाईवे, हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग से अभियुक्त
अतुल गोंड पुत्र आत्माराम गोंड, निवासी ग्राम गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष को समय 17:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसी अवैध तमंचे के साथ उसने वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
*बरामदगी*
• 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 357/2024, धारा 115(2), 125, 333, 351(2), 352 बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 444/2024, धारा 110, 115(2), 3(5), 351(2), 352 बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 533/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 मुहम्मद जावेद सिद्दीकी
2. उ0नि0 संतोष कुमार वर्मा
3. हे0का0 शम्भु यादव
4. का0 सिद्धार्थ गौड़
5. का0 कुलदीप सरोज थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






