*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – जहानागंज,शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना – जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
➡️दिनांक 20.12.2025 को थाना जहानागंज पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त द्वारा एक युवती को शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित करने, आपत्तिजनक फोटो/वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने तथा बाद में शादी से इंकार करने के संबंध में मु0अ0सं0 391/25 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त मुकदमे की विवेचना के क्रम में
➡️दिनांक 21.12.2025 को व0उ0नि0 वीरेंद्र यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आकाश यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी सोनापुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को अकबेलपुर क्षेत्र से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
आकाश यादव पुत्र कन्हैया यादव
निवासी – सोनापुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ उम्र – लगभग 22 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 391/25 धारा 69 बीएनएस, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
व0उ0नि0 वीरेंद्र यादव
हे0कां0 प्रेम शंकर चौहान
का0 अमरजीत यादव
थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़






