*TV20 NEWS || AZAMGARH :चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, 01 जोड़ी पायल व ₹1000 नगद बरामद*

*प्रेस–विज्ञप्ति*
*थाना – सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक – 27.12.2025*
*चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, 01 जोड़ी पायल व ₹1000 नगद बरामद*
*संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक *09.10.2025* को श्रीमती *गुलशन बानो पत्नी अफताब आलम उर्फ चुन्नु,* निवासी ग्राम *नंदाव,* थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई थी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर अटैची में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं ₹3000/- नगद चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर *मु0अ0सं0 418/25 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण:-*
आज दिनांक *27.12.2025* को उपनिरीक्षक *जयशंकर प्रसाद राठौर* मय हमराह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान *कमालपुर मोड़ (नरदह पुलिया के पास)* मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम *नदीम पुत्र हैदर अली,* निवासी ग्राम *कुजियारी,* थाना *निजामाबाद,* जनपद आजमगढ़ बताया। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से *01 जोड़ी चांदी की पायल* तथा *₹1000/- नगद* बरामद हुआ।
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने दिनांक *06.10.2025* की रात्रि में ग्राम नंदाव में बंद मकान में घुसकर चोरी की थी तथा शेष बचे जेवरात एवं नगदी को बेचने हेतु जा रहा था। अभियुक्त को समय करीब *09:00 बजे* हिरासत पुलिस में लेते हुए *मु0अ0सं0 418/25 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस* में गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01. नदीम पुत्र हैदर अली, निवासी – ग्राम कुजियारी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी:-*
01. 01 जोड़ी चांदी की पायल
02. ₹1000/- नगद
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1. मु0अ0सं0 418/25 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस – थाना सरायमीर
2. मु0अ0सं0 222/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट – थाना सरायमीर
3. मु0अ0सं0 387/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम – थाना सरायमीर
4. मु0अ0सं0 89/2013 धारा 109/41 द0प्र0सं0 – थाना जीआरपी, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
01. उ0नि0 जयशंकर प्रसाद राठौर,थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
02. हे0का0 तनवीर अहमद,थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
03. का0 संदीप लल्लन गुप्ता,थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।