TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़। नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना- दिनांक 31.12.2025 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि वादिनी की नाबालिग लड़की को अभियुक्त दिपुल पुत्र रमेश निवासी कटरा (बलुआ) थाना-मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 554/2025 धारा 137(2), 87 BNS पंजीकृत विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 07.01.2026 को उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दिपुल पुत्र स्व0 रमेश निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को सठियांव चौराहे से समय करीब 12.50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 554/25 धारा 137(2)/87 BNS थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्र मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।