TV 20 NEWS || BALLIA : थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 316(3), 61(2), 317(4), 317(5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 67 क्विंटल गेंहू (100 अदद बोरी में कीमत लगभग 180900/ रुपये) बरामद ।
थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 316(3), 61(2), 317(4), 317(5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 67 क्विंटल गेंहू (100 अदद बोरी में कीमत लगभग 180900/ रुपये) बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है दिनांक 03.01.2026 को थाना नगरा पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं एक फर्म चलाता हूँ, दिनांक 01.1.2026 को मुझे अपने फर्म से गेंहू हाजीपुर बिहार भेजना था, मै GS ट्रांसपोर्ट से सम्पर्क किया तो उन्होने अपने टान्सपोर्ट के ट्रक को मेरी फर्म पर भेजा, मैंने अपने फर्म से ट्रक मे गेहू लदवारकर हाजीपुर भेज दिया, गेंहू हाजीपुर नहीं पहुंचा, तो मै ड्राइबर को फोन किया, किन्तु ड्राईबर अपना मो0 बन्द कर दिया है, ट्रान्सपोर्टर द्वारा भी गेंहू की सही जानकारी नही दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु टीमें लगी थी। विवेचना के क्रम में-
आज दिनांक 17.01.2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा, उ0नि0 पवन निगम, उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ला व उ0नि0 श्री संदीप कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखविर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 002/2026 धारा 316(3) 61(2),317(4),317(5) बी.एन.एस. से सम्बन्धित अभियुक्त 1.राजाराम प्रजापति पुत्र श्रीराम बचन प्रजापति निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव जनपद बलिया उम्र 42 वर्ष 2. विजय कुमार उर्फ धन्नू पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी चौकिया मोड़ बेल्थरा रोड़ थाना उभांव जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष को समय करीब 01.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, अभियुक्तों की निशान देही पर 67 क्विंटल गेंहू (100 अदद बोरी में कीमत लगभग 180900/ रुपये) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 002/2026 धारा 316(3) 61(2),317(4),317(5) बी.एन.एस. थाना नगरा जनपद बलिया
बरामदगी विवरणः-
1. 100 अदद गेंहू की बोरी कुल वजन 67 कुंतल कीमती लगभग 180900/ रुपये व
2. तीन अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1. राजाराम प्रजापति पुत्र श्रीराम बचन प्रजापति निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव जनपद बलिया उम्र 42 वर्ष
2. विजय कुमार उर्फ धन्नू पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी चौकिया मोड़ बेल्थरा रोड़ थाना उभांव जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा, थाना नगरा जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ला थाना नगरा जनपद बलिया
3. उ0नि0 श्री संदीप कुमार थाना नगरा जनपद बलिया
4. उ0नि0 श्री पवन निगम थाना नगरा जनपद बलिया
5. का0 विजय यादव, थाना नगरा जनपद बलिया
6. का0 सुनील निषाद, थाना नगरा जनपद बलिया
7. का0 धर्मराज, थाना नगरा जनपद बलिया
8. का0 विकास वर्मा थाना नगरा जनपद बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस।






