आज विकास भवन सभागार आजमगढ में ’’निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम’’ योजनान्तर्गत जनपद-आजमगढ़ में लक्ष्य से अधिक जायद में उर्द एव ंमूंग बीज मिनीकिट की बुकिंग होने के फलस्वरूप जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ऑनलाईन ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। ई -लॉटरी बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आजमगढ महोदय द्वारा अध्यक्ष पद हेतु नामित मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना द्वारा की गई। इस अवसर पर समिति के सचिव सदस्य उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॅा0 गगनदीप सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री हिमांचल सोनकर, कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा के कृषि वैज्ञानिक डा0 रणधीर नायक, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के सलाहकार डा0 रामकेवल के साथ ही जनपद के अनेक कृषक उपस्थित रहें।
जनपद में फसल सत्र हेतु उर्द बीज मिनीकिट के आवंटित लक्ष्य 56 के सापेक्ष 84 कृषकों एवं मूंग बीज मिनीकिट के आवंटित लक्ष्य 40 के सापेक्ष 110 कृषकों द्वारा ऑन लाईन बुकिंग की गई थी। जिसके सापेक्ष लक्ष्य के अनुरूप कृषकों का चयन ऑन लाईन लॉटरी के माध्यम से निःशुल्क मिनीकिट वितरण हेतु किया गया, शेष कृषकों का चयन प्रतीक्षा सूची में किया गया है। चयनित किसान भाईयों के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर र्पोटल के माध्यम से बुकिंग कन्फर्म होने की सूचना प्रेषित हो गयी है।






