*TV20 NEWS || AZAMGARH :कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारम्भ*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
*कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारम्भ*
*जिलाधिकारी ने स्वयं अल्बेंडाजोल दवा का सेवन कर बच्चों एवं अभिभावकों को संदेश दिया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है*
*दवा खाने से छूटे हुए बच्चों के लिए 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड किया जाएगा आयोजित- जिलाधिकारी*
*कृमिनाशक दवा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक तीव्रता एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी*
*अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को अल्बेन्डाजोल की दवा अवश्य खिलायें- जिलाधिकारी*
*अल्बेन्डाजोल की दवा सभी सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जा रही है मुफ्त- जिलाधिकारी*
आजमगढ़ 10 फरवरी– बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज जूनियर हाई स्कूल जाफरपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भव्य शुभारम्भ छात्र-छात्राओं को अल्बेन्डाजोल की दवा खिलाकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा जिलाधिकारी का सलामी एवं स्काउट तालियों के साथ स्वागत कर की गई, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण हो उठा।
बच्चों को दवा खिलाने से पूर्व जिलाधिकारी ने स्वयं अल्बेंडाजोल दवा का सेवन कर बच्चों एवं अभिभावकों को यह संदेश दिया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। उन्होंने बताया कि कृमिनाशक दवा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक तीव्रता एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इससे कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं की रोकथाम में सहायता मिलती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को पेट के कीड़ों से मुक्त करना है। पेट में कीड़े होने से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अल्बेंडाजोल की खुराक लेने से इन कीड़ों का नाश होता है, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और वे कुपोषण व एनीमिया जैसी समस्याओं से सुरक्षित रहते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश आज दवा नहीं खा पायेंगे, उनके लिए 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा छूट न पाए। उन्होने बताया कि अल्बेन्डाजोल की दवा सभी सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुफ्त दी जा रही है।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को अल्बेन्डाजोल की दवा अवश्य दिलायें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने जनपदवासियों से अपील की कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण स्तर एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से सभी पात्र बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्य दिलवाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में मिड-डे मील भोजन तैयार करने वाले रसोइयों/भोजनमाताओं से भी स्वयं कृमिनाशक दवा का सेवन करने की अपील की, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।
डिप्टी सीएमओ/नोडल एनडीडी डॉ. अरविंद चौधरी ने विशेष रूप से बताया कि यदि कोई बच्चा किसी कारणवश आज दवा लेने से वंचित रह गया है तो उसे अनिवार्य रूप से दवा दिलाई जाए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा कृमिनाशक दवा से वंचित न रहे। उन्होंने आगे जानकारी दी कि अभियान के तहत आज जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को दवा खिलाई जा रही है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, एडिशनल सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय, डॉ. अब्दुल अजीज़, डिप्टी सीएमओ/नोडल एनडीडी डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. आलेन्द्र कुमार, डॉ. अविनाश झा, अधीक्षक पल्हनी डॉ. अजय कुमार, प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी, एनडीडी समन्वयक प्रदीप मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जाफरपुर जूनियर विद्यालय के अध्यापक-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।





