*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* 

*प्रेस-नोट*

*थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*1. पूर्व की घटना/इतिहास :*

वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र लालचन्द्र यादव नि0 सुल्तानपुर पोस्ट मंगरावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए गए तथा विरोध करने पर मारपीट एवं गाली-गलौज की गई। दिनांक 28.01.2026 को पुनः दबाव बनाने एवं मारपीट की घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण :*

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के क्रम में उ0नि0 कुलदीप कुमार मय हमराह का0 विवेक शाह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र लालचन्द्र यादव उम्र लगभग 33 वर्ष को दिनांक 10.02.2026 को समय लगभग 16:00 बजे स्थान गुलामी का पुरा से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*

अभिषेक यादव पुत्र लालचन्द्र यादव

नि0 सुल्तानपुर पोस्ट मंगरावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

उम्र लगभग 33 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग :*

मु0अ0सं0 44/26 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली टीम :*

उ0नि0 कुलदीप कुमार

का0 विवेक शाह

थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़