*TV 20 NEWS || BALLIA:श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर- 2025 की परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 14.03.2026*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर- 2025 की परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।*

*नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु किए गये इन्तजाम का जायजा लेकर ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्म0गण को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश ।*

उ0प्र0 पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर- 2025 की परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह मय फोर्स द्वारा आज दिनांक 14.03.2026 को जनपद बलिया के परीक्षा केन्द्र जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी मे तैनात अधि0/कर्म0गण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

उक्त परीक्षा को निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा तथा परीक्षा में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को प्रॉपर ब्रीफ किया जा चुका है । पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना क्षेत्र के ऐसे पूर्व के अभियुक्त जो किसी भी प्रकार की परीक्षा संबंधी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हो, उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित हो जिससे किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े तथा परीक्षा के दौरान की जाने वाली सतर्कता के बारे में बताया जा चुका है एवं भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए परीक्षा संबंधी संपूर्ण निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी को ब्रीफ किया जा चुका है ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*