TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में
दिनांक 28.04.2026 को वादी मुकदमा द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी । वादी द्वारा गांव के ही 02 लोगों पर संलिप्तता का संदेह व्यक्त किया गया। जिसके आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0- 126/2026 धारा 137(2), 61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 ओमप्रकाश दुबे द्वारा की जा रही है।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा 01 बालअपचारी का नाम प्रकाश में आया । जिसके क्रम में आज दिनांक 03.05.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश दुबे मय हमराह (सादे वस्त्रों में) द्वारा उक्त बालअपचारी को धरौली मोड़ नहर रोड कुशमहरा के पास से समय लगभग 06:30 बजे पुलिस संरक्षण में लेकर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
संरक्षण में लेने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 ओमप्रकाश दुबे, आरक्षी उदयभान गुप्ता, रिक्रूट आरक्षी अमित मिश्रा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।






