*TV 20 NEWS|| BHADOHI :श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना औराई का किया गया आकस्मिक निरीक्षण एवं किया गया अर्दली रूम दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-14.03.2026
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना औराई का किया गया आकस्मिक निरीक्षण एवं किया गया अर्दली रूम दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*
*◆लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए गए निर्देश*
*◆थाना कार्यालय, परिसर, मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क आदि का किया गया भ्रमण/निरीक्षण*
*◆अभिलेखों के रख रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
*◆महिला अपराध सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही हेतु किया गया निर्देशित*
*◆ औराई स्थित अग्निशमन परिसर, अग्निशमन वाहन एवं ऑफिस के रखरखाव का भी निरीक्षण किया गया*
आज दिनांक-14.03.2026 को *श्री अभिमन्यु मांगलिक* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना औराई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क आदि का अवलोकन करते हुए अर्दली रूम किया गया तथा विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महिला अपराध सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने व लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सभी पुलिस अधि0/कर्मचारियों को अच्छा टर्न आउट रखने हेतु निर्देशित किया गया।





