*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना कप्तानांगज क्षेत्रान्तर्गत चोरी की कई घटनाएं कारित करने वाले गिरोह के 02 सदस्य पुलिस हिरासत में*
*प्रेस- नोट*
*थाना- थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ*
*थाना कप्तानांगज क्षेत्रान्तर्गत चोरी की कई घटनाएं कारित करने वाले गिरोह के 02 सदस्य पुलिस हिरासत में*
*चोरी का सामान 03 टुल्लू मोटर , 01 ट्रैक्टर की बैटरी , 01 साउण्ड बाक्स, व 360 रूपये नगद बरामद*
*घटना का विवरण-*
➡ दिनांक 13.03.2026 को वादी मुकदमा हरेन्द्र मौर्य s/o स्व लालचन्द मौर्य ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर लिया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 71/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ दिनांक 13.03.2026 को वादी मुकदमा सुमित कुमार s/o स्व रविभूषण ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी के घर से मोटर व साउण्ड चोरी कर लिये है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 72/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
➡ दिनांक 13.03.2026 को वादी मुकदमा रमेश राय s/o रामेश्वर राय ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0 पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी के घर से मोटर चोरी कर लिया है जिसके सम्बन्ध में स्थानीय पर मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
दिनांक 13.03.2026 को वादी मुकदमा सुरेन्द्र प्रजापति s/o विध्यांचल प्रजापति ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी के घर से मोटर चोरी कर लिया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 75/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
➡ उपरोक्त मुकदमों की विवेचना के दौरान म0उ0नि0 सानिया गुप्ता द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्तों 1. मोनू गौड़ पुत्र हीरालाल गौड़ निवासी ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष व 01 बाल अपचारी का नाम प्रकाश मे आया ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण-* आज दिनांक 14.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में म0उ0नि0 सानिया गुप्ता व उ0नि0 राम निहाल वर्मा मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमों में प्रकाश में आये अभियुक्तों 1. मोनू गौड़ पुत्र हीरालाल गौड़ निवासी ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष व बाल अपचारी को ओरा गेट के पास से समय करीब 02.35 बजे हिरासत में लिया गया जिनके पास से 03 टुल्लू मोटर , 01 ट्रैक्टर की बैटरी , 01 साउण्ड बाक्स, व 360 रूपये बरामद हुआ । गिरफ्तार आरोपियों का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*आपराधिक इतिहास/ सम्बन्धित मुकदमा-* 1. मु0 अ0 स0 71/26 धारा 303(2) ,317(2) बीएनएस
1. मु0 अ0 स0 72 /26 धारा 305(a) ,317(2) बीएनएस
2. मु0 अ0 स0 74 /26 धारा 305(a) ,317(2) बीएनएस
3. मु0 अ0 स0 75 /26 धारा 305(a) ,317(2) बीएनएस
*गिरफ्तार अभियुक्त / बालअपचारी-* मोनू गौड़ पुत्र हीरालाल गौड़ निवासी ग्राम ओरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष व 01 बाल अपचारी
*बरामदगी-* 03 टुल्लू मोटर , 01 ट्रैक्टर की बैटरी , 01 साउण्ड बाक्स, व 360 रूपये नगद
*गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-*
1- म0 उ0 नि0 सानिया गुप्ता थाना कप्तानगंज आजमगढ़
2- उ0 नि0 राम निहाल वर्मा थाना कप्तानगंज आजमगढ़
3- का0 अखिलेश यादव थाना कप्तानगंज आजमगढ़
4- का0 साजिद अली थाना कप्तानगंज आजमगढ़
5- का0 इरफान अली थाना कप्तानगंज आजमगढ़





