*TV20 NEWS || AZAMGARH :अन्तर्राज्यीय गिरोह का सदस्य अवैध तमन्चा कारतूस के साथ गिरफ्तार 5500/- रू बरामद*
*प्रेस- नोट*
*थाना- कोतवाली*
*अन्तर्राज्यीय गिरोह का सदस्य अवैध तमन्चा कारतूस के साथ गिरफ्तार 5500/- रू बरामद*
*विभिन्न जनपदों में धोखा-धडी व ट्प्पेबाजी की घटनाएं कर चूका है कारित*
*पूर्व की घटना–* वादिनी मुकदमा आशा पत्नी रामप्रवेश निवासी ग्राम छतौरा थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ हाल पता काली चौरा थाना कोतवाली आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07.02.2026 को वादिनी अपने घर चिरैयाकोट से आजमगढ आ रही थी कि शंकर तिराहा सिधारी पर उतरकर पैदल चलकर काली चौरा के लिए आ रही थी कि रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियो ने मुझसे परिवार व बेटे पर ग्रह दशा ठीक करने की बात कहकर बातो मे उलझा कर वादिनी की चैन , अंगूठी व 02 हजार रुपये लेकर चले गये । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 41/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–* दिनांक 13.03.2026 को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह, उ0नि0 प्रियंका तिवारी चौकी प्रभारी एलवल मय हमराह, उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा मय हमराह, उ0नि0 अमित त्रिपाठी मय हमराह, हे0कां0 उमेश यादव (सर्विलांस सेल) द्वारा सर्विलांस सेल व मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त लईक उर्फ लकी पुत्र तौफिक तौफिक निवासी ग्राम ठंडानाला गुलरभोज थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड उम्र 22 वर्ष को बंधा रोड ठन्डी सड़क से समय करीब 23.10 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 5500 रू. 01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 105/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
➡ गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस प्रकार की घटनाएं कई जनपदों में कारित कर चूका है।
*अभियुक्त का विवरणः-* लईक उर्फ लकी पुत्र तौफिक निवासी ग्राम ठंडानाला गुलरभोज थाना गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड उम्र 22 वर्ष।
*बरामदगी का विवरणः-* 5500 रू. 01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0- 105/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास -*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जिला
1 27/26 318(4),319(2) बीएनएस रानी की सराय आजमगढ़
2 41/26 318 (4)/317 (2)/317 (4) बीएनएस कोतवाली आजमगढ़
3 122/25 304(2), 317(2) बीएनएस अनपरा सोनभद्र
4 105/26 3/ 25 शस्त्र अधि. कोतवाली आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1- उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 प्रियंका तिवारी चौकी प्रभारी एलवल, उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा, कां0 शिव कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़।
2- हे0कां0 उमेश यादव, सर्विलांस सेल जनपद आजमगढ़।





