TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना– मुबारकपुर, जनपद– आजमगढ़ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले 06 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने व अमर्यादित व्यवहार करने की घटना में शामिल 01 नफर अभियुक्त व 05 नफर वांछित अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त दरांती बरामद की गई है।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण–
➡️दिनांक 31.03.2026 को उ0नि0 मुरारी मिश्र मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा थाना जहानागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 43/26 धारा 2(ख)(1)/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु ग्राम मलिकसुदनी में दबिश दी जा रही थी।

➡️इसी दौरान अभियुक्त विमलेश यादव पुत्र रामबदन यादव व अन्य नामजद व्यक्तियों द्वारा दरांती, डंडा आदि से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, जिससे वांछित अभियुक्त मौके से फरार हो गए।

➡️उक्त संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 123/26 धारा 109(1), 121(2), 115(2), 352, 74, 3(5), 249 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

गिरफ्तारी का विवरण–
➡️दिनांक 31.03.2026 को उ0नि0 धीरेन्द्र नारायण शुक्ल मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा क्षेत्र भ्रमण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टडिया चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण मलिकसुदनी तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं।

➡️सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए अभियुक्त विमलेश यादव व 05 अभियुक्ताओं को समय लगभग 22:00 बजे गिरफ्तार किया गया।

➡️अभियुक्त विमलेश यादव के कब्जे से ₹5800 नगद व एक अदद विवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अभियुक्ता गुड़िया यादव के कब्जे से एक अदद विवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

➡️गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद दरांती बरामद की गई।

पंजीकृत अभियोग–
🔹मु0अ0सं0 123/26 धारा 109(1), 121(2), 115(2), 352, 74, 3(5), 249 BNS थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताएं–

1. विमलेश यादव पुत्र रामबदन यादव निवासी मलिकसुदनी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. पूजा कुमारी पत्नी विमलेश यादव निवासी मलिकसुदनी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. रेखा यादव उर्फ प्रीती पुत्री रामकेश निवासी कोढ़वा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
4. गुड़िया यादव पत्नी बृजेश यादव निवासी भोजपुर पतिला थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ (वर्तमान पता– मलिकसुदनी थाना मुबारकपुर)
5. नीलम यादव पत्नी दलसिंगार यादव निवासी मलिकसुदनी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
6. सरिता पत्नी ज्ञान यादव निवासी गोडारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी–
🔹02 अदद दरांती
🔹₹5800 नगद
🔹02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (विवो कम्पनी)

आपराधिक इतिहास–
विमलेश यादव पुत्र रामबदन यादव
🔹मु0अ0सं0 123/26 धारा 109(1), 121(2), 115(2), 352, 74, 3(5), 249 BNS थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
🔹मु0अ0सं0 108/2017 धारा 323, 354(घ), 504, 506 भादवि व 3(1), 3(2)(V) SC/ST Act थाना मुबारकपुर, आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
उ0नि0 धीरेन्द्र नारायण शुक्ल मय हमराह कर्मचारीगण
थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़