TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद– आजमगढ़ मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित

मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित
🔹 कुल 03 प्रकरणों की सुनवाई, 01 मामले में सफलतापूर्वक कराया गया समझौता
🔹 काउंसलिंग व मीडिएशन के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान की पहल
🔹 नई किरण प्रोजेक्ट से बिखरे परिवारों को जोड़ने का सतत प्रयास

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिनांक 09.04.2026 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
➡️ बैठक में कुल 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें सभी पक्षकार उपस्थित रहे। गहन काउंसलिंग के उपरांत 01 प्रकरण में अथक प्रयास से आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया।
➡️ उक्त प्रकरण में ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना, मारपीट, सहयोग न करना एवं भरण-पोषण (खाना-खर्चा) न देने के आरोप लगाए गए थे, जिन्हें काउंसलिंग व मीडिएशन के माध्यम से सुलझाया गया।
➡️ शेष प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत कर पक्षकारों को पुनः सुनवाई हेतु नोटिस/दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया।
➡️ नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः एकजुट करने एवं सामाजिक सौहार्द स्थापित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को भी कम किया जा सकेगा।
➡️ इस अवसर पर उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।

कुल समझौते – 01

1. कंचन पत्नी राजू प्रसाद, ग्राम दबदबा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।