





आज जनपद के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रशासन ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची सभी मतदाताओं के निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। यह सूची सभी मतदेय स्थलों, जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) कार्यालय तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालयों में एक सप्ताह तक देखी जा सकती है।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी जानकारी का अवलोकन अवश्य करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि में उसे ठीक कराएं।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.