*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2026 क़ो वस्त्र निर्यात संवर्द्धन हेतु जिला स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन*
सहायक आयुक्त उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, परिक्षेत्र मऊ ने बताया है कि भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा वस्त्र निर्यात संवर्द्धन हेतु जिला स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी आजमगढ़ की अध्यक्षता में दिनांक 13.04.2026 को समय अपरान्ह 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में होना सुनिश्चित किया गया है। बैठक में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक वस्त्र और परिधान क्षेत्र में निर्यात को 3 गुना करने हेतु जिला स्तरीय टेक्सटाईल एक्सपोर्ट योजना तैयार करने के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी।





