TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 अपहृता को सकुशल बरामद कर विधिक कार्रवाई की गई
🔹 अभियुक्त द्वारा विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित करने का मामला प्रकाश में आया
आजमगढ़। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
🔹 पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 28.03.2026 को थाना मुबारकपुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि एक नाबालिग बालिका को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त प्रकरण में परिजनों की भूमिका तथा सहयोगी अभियुक्तगण की संलिप्तता भी पाई गई।
विवेचना के दौरान अपहृता को दिनांक 10.04.2026 को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता के बयान एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 POCSO Act की बढ़ोतरी की गई।
🔹 गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 11.04.2026 को उ0नि0 मोहम्मद शमशाद खान मय हमराह पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे, तभी प्राप्त मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्त को भटौरा पुलिया के पास से समय करीब 11:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी के दौरान समस्त वैधानिक एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।
🔹 अभियुक्त का विवरण-
नाम– गनेश मौर्य पुत्र रमायन मौर्य निवासी– कस्बा सराय, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
🔹 पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 119/2026 धारा 137(2), 87, 61(2), 64(1) बीएनएस व 3/4 POCSO Act थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 मोहम्मद शमशाद खान मय हमराह, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी एवं सतत कार्रवाई जारी है।





