TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
🔹 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया
आजमगढ़। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।
🔹 पूर्व की घटना/इतिहास का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20.11.2025 को थाना मेंहनगर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि अभियुक्त द्वारा एक नाबालिग बालिका को दिनांक 17.11.2025 को रात्रि में बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। प्रकरण में मु0अ0सं0 505/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस एवं 3/4 POCSO Act की बढ़ोतरी की गई।
🔹 गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण-
दिनांक 10.04.2026 को उ0नि0 मोहम्मद आलम मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में मामूर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को जयनगर बाजार से समय करीब 13:25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
मौके से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
🔹 अभियुक्त का विवरण-
संतोष राम पुत्र रामनिवास राम निवासी – ग्राम कुशमुलिया, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
🔹 बरामदगी का विवरण-
* मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पीड़िता सकुशल बरामद
🔹 पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 505/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 64 बीएनएस व 3/4 POCSO Act
थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 मोहम्मद आलम मय हमराह
का0 विशाल मल्ल
म0का0 दीक्षा मिश्रा
थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।





