TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद स्तरीय प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल की सफलता के लिए बैठक संपन्न

जनपद स्तरीय प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल की सफलता के लिए बैठक संपन्न
———————————–
उक्त आयोजन की सफलता के लिए एक बैठक आज स्थानीय सुखदेव पहलवान स्टेडियम में संपन्न हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि दिन में अधिक तापमान को देखते हुए प्रतियोगिता प्रातः के सत्र एवं सायं के सत्र में ही आयोजित होगीl
प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग करें इसके लिए संबंधित खेल संगठन पूरी तनमयता साथ प्रयास कर रहे हैंl
जनपद में पहली बार आयोजित होने वाले ओलंपिक का सूत्र वाक्य #खेल की शक्ति , आजमगढ़ की प्रगति#
तय किया गया है l
आज के बैठक में क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सिराजुद्दीन अहमद ने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए खेल विभाग पूरी तरह तैयार हैl
संयोजक दिनेश सिंह, योगासन सचिव अशोक कुमार गुप्ता , बास्केटबॉल सचिव लक्ष्मण प्रसाद, स्केटिंग सचिव शिवम यदुवंशी, मुजम्मिल खान वरिष्ठ संयुक्त सचिव एथलेटिक्स अजय कुमार मौर्य अंतरराष्ट्रीय धावक आदि लोग मौजूद थे l
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 23 अप्रैल को शाम 4:30 बजे किया जाएगा l
यह जानकारी सचिव अजेंद्र राय एवं संयोजक दिनेश सिंह ने संयुक्त वक्तव्य मे दिया