https://tv20news.in/83605/ TV 20 NEWS || AZAMGARH :मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में कोचिंग संचालित है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में कोचिंग संचालित है, जिसमें यू०पी०एस०सी०/ यू०पी०पी०एस०सी०, नीट, एन०डी०ए०/सी०डी०एस० तथा जे०ई०ई०, एस०एस०सी०/वन-डे परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग कराया जा रहा है। जनपद आजमगढ़ के इच्छुक छात्र/छात्राएं जो कोचिंग करना चाहते हैं, वे दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक मुख्यमंत्री अभ्यदुय निःशुल्क कोचिंग केन्द्र, डा० भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय भवन, ब्रम्हस्थान, आजमगढ़ में संदीप कुमार राय कोर्स को-आर्डिनेटर के मोबाईल नम्बर 9389890370 पर प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक कार्यालय दिवस में सम्पर्क कर आवेदन फार्म प्राप्त एवं जमा कर मा० मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।