TV 20 NEWS || AZAMGARH: आजमगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: थानों से सेल में लाए गए इंस्पेक्टर, थाना प्रभारियों समेत 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने व्यापक स्तर पर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। इस दौरान कुल 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
निजामाबाद थाने में हाल ही में छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने की घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी बना दिया गया है। वहीं, सिधारी थाने में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद थाने की कमान सौंपी गई है। मीडिया सेल के प्रभारी रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
विशेष चोरी अनावरण टीम के प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी को गंभीरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
गंभीरपुर के प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को मेहनाजपुर थाने भेजा गया है।
मेहनाजपुर के प्रभारी मनीष पाल को एसएसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है।
पीआरओ विनय कुमार सिंह को जीयनपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जीयनपुर के प्रभारी राजकुमार सिंह को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
कंधरापुर में तैनात अनुराग कुमार को महाराजगंज थाने भेजा गया है।
महाराजगंज के केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर की जिम्मेदारी दी गई है।
बिलरियागंज के प्रभारी सुनील कुमार को रौनापार थाने का प्रभारी बनाया गया है।
रौनापार के प्रभारी मंतोष सिंह को अहिरौला थाने भेजा गया है।
अहिरौला के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को बिलरियागंज की कमान सौंपी गई है।
साइबर थाने के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को फूलपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
फूलपुर के प्रभारी सच्चिदानंद यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।