TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 पॉक्सो एक्ट के तहत बढ़ाई गई धाराओं में त्वरित कार्यवाही
आजमगढ़। जनपद में महिला एवं बाल सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 25.04.2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 93/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 29.04.2026 को उ0नि0 शिवम त्यागी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुहेलदेव विश्वविद्यालय मोड़ से अभियुक्त मोनू पुत्र राजदेव निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 23 वर्ष) को समय करीब 11:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त का विवरणः-
मोनू पुत्र राजदेव निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 93/26 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 शिवम त्यागी
2. हे0का0 राकेश यादव
3. का0 संदीप कुमार
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।






