TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ दो फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर कूट रचित दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का मामला उजागर
आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के अनुसार पासपोर्ट सत्यापन जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि पासपोर्ट धारक द्वारा अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाते हुए दो पासपोर्ट बनवाए गए। प्रथम पासपोर्ट संख्या K4465814 में जन्मतिथि 20.12.1988 अंकित थी, जबकि दूसरे पासपोर्ट संख्या P1528724 में जन्मतिथि 11.12.1997 अंकित कर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जारी कराया गया था। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 29.04.2026 को उ0नि0 रमेश चन्द्र यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हुब्बीगंज चौराहा से वांछित अभियुक्त विनय कुमार पुत्र राम सुमेर निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 09:45 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से दो अदद पासपोर्ट बरामद किए गए।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसने अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर दो पासपोर्ट बनवाए थे।
अभियुक्त का विवरणः-
विनय कुमार पुत्र राम सुमेर निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 75/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगीः-
दो अदद पासपोर्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 रमेश चन्द्र यादव
2. उ0नि0 करमुल्ला अली
3. हे0का0 रामदीन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़






