TV 20 NEWS ||AZAMGARH : थाना दीदारगंज एचएस/शातिर अपराधी अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार

एचएस/शातिर अपराधी अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
🔹 दीदारगंज पुलिस की कार्रवाई, अभियुक्त के विरुद्ध कई संगीन मुकदमे दर्ज

आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। एचएस/शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 30.04.2026 को चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 पंकज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीपक राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी ग्राम पिपरौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष को ग्राम पिपरौला से समय करीब 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
दीपक राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी पिपरौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष
बरामदगीः-
➡️ 01 अदद तमंचा .315 बोर
➡️ 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगेस्टर एक्ट सहित कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं।
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 77/26 331(4)/305/62 बीएएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट दीदारगंज आजमगढ़
2. 004/19 201/302/394/411 भादवि दीदारगंज आजमगढ़
3. 99/19 3(1) यूपी गैगे0 एक्ट दीदारगंज आजमगढ़
4. 128/21 379 भादवि दीदारगंज आजमगढ़
5 140/21 379/411/414/420/467/468/471 भादवी दीदारगंज आजमगढ़
6 245/22 3/25 आर्मस एक्ट दीदारगंज आजमगढ़
7 226/22 120बी/406/411 भादवि अलीगंज अम्बेडकर नगर
8 345/22 3/25 आर्मस एक्ट जलालपुर अम्बेडकरनगर
9 127/24 379/411 भादवि बरदह दीदारगंज
10 299/24 317(2), 317(5), 318(4) बीएनएस व 3/25 आर्मस एक्ट बरदह दीदारगंज
11 595/25 111, 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2)bns कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 पंकज कुमार सिंह (चौकी प्रभारी मार्टीनगंज)
2. का0 इन्द्रेश दुबे
3. का0 निशान्त त्रिपाठी
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।