TV 20 NEWS ||AZAMGARH : थाना अतरौलिया मारपीट में वृद्ध की मृत्यु प्रकरण का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

मारपीट में वृद्ध की मृत्यु प्रकरण का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 पुलिस कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। मारपीट के दौरान वृद्ध की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 28.04.2026 को वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0157/26 धारा 115(2)/352/351(3)/117(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें आरोप था कि पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त पवन कुमार द्वारा वादिनी एवं उसके ससुर के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। उपचार के दौरान दिनांक 29.04.2026 को घायल वृद्ध रामसिंगार मिश्रा (उम्र 90 वर्ष) की मृत्यु हो जाने पर अभियोग में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गई।
विवेचना के क्रम में दिनांक 01.05.2026 को उ0नि0 जफर अयूब मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पवन कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी भेलाडाड़ थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र 22 वर्ष को महादेवपुर अंडरपास के पास से समय करीब 05:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा ग्राम बिलारी स्थित ब्रह्मबाबा स्थान के पास झाड़ियों से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
पवन कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी भेलाडाड़ थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र 22 वर्ष
बरामदगीः-
➡️ घटना में प्रयुक्त 01 डंडा
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 0157/26 धारा 115(2)/352/351(3)/117(2)/105 बीएनएस, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 जफर अयूब
2. हे0का0 सन्त कुमार
3. का0 धन्नू यादव
4. का0 सुरेन्द्र यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।