TV 20 NEWS ||AZAMGARH , थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ टेम्पो में यात्रियों के बैग से जेवर चोरी करने वाली 04 महिला अभियुक्त गिरफ्तार
टेम्पो में यात्रियों के बैग से जेवर चोरी करने वाली 04 महिला अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ दो अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल अनावरण, चोरी गये जेवरात बरामद
जनपद में चोरी एवं महिला अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत दो अलग-अलग चोरी के अभियोगों में कुल 04 महिला अभियुक्ताओं को चोरी गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 15.05.2026 को वादी जितेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामराज निवासी पकड़ियापुर मखनहां थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि उनकी बहन कुसुम प्रजापति के साथ ई-रिक्शा से घर जाते समय अतरैठ बाजार के पास दो अज्ञात महिलाओं द्वारा बैग में रखा दो जोड़ा विछिया एवं एक जोड़ा पायल चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्ता रिया पत्नी शिवा निवासी गोहटा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर तथा सीमा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी गोहटा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया।
इसी क्रम में दिनांक 15.05.2026 को वादी अभयराज पुत्र झमई निवासी मिल्कीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री प्रीती के साथ टेम्पो से यात्रा के दौरान दो महिलाओं द्वारा बैग से एक जोड़ी हाथ पलानी एवं एक करधन चोरी कर लिया गया। शक होने पर दोनों महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
विवेचना के दौरान उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा द्वारा महिला हेल्पडेस्क पर नामित अभियुक्ताओं खुशबू पत्नी मनोज एवं पूजा पत्नी राजकुमार निवासीगण टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ की तलाशी ली गयी, जिनके कब्जे से एक जोड़ी हाथ पलानी सफेद धातु एवं एक अदद करधन सफेद धातु बरामद हुआ। दोनों अभियुक्ताओं को दिनांक 15.05.2026 को समय 21:40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरी ओर उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय पुलिस टीम एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरैया गेट के पास से अभियुक्ता रिया पत्नी शिवा एवं सीमा पत्नी धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ताओं के कब्जे से दो जोड़ा विछिया एवं एक जोड़ा पायल सफेद धातु बरामद किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्ताओं ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गलती की माफी मांगी। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण-
1. रिया पत्नी शिवा निवासी गोहटा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर, उम्र 25 वर्ष।
2. सीमा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी गोहटा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर, उम्र 32 वर्ष।
3. खुशबू पत्नी मनोज निवासी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष।
4. पूजा पत्नी राजकुमार निवासी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़, उम्र 29 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. दो जोड़ा विछिया सफेद धातु एवं एक जोड़ा पायल।
2. एक जोड़ी हाथ पलानी सफेद धातु एवं एक अदद करधन सफेद धातु।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 183/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 184/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
निल।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा
2. उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला
3. म0उ0नि0 अनुराधा यादव
4. म0का0 सृष्टि मौर्या
5. हे0का0 मनोज कुमार
6. का0 रणवीर वर्मा
थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।






