मा० जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी महोदय एवं समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण टीम के सामूहिक प्रयास, उत्कृष्ट समन्वय एवं अथक परिश्रम से जनपद आज़मगढ़ में दो लाख स्वगणना का ऐतिहासिक लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया है।
पहली स्व गणना से दो लाख तक की यह यात्रा जनभागीदारी, समर्पण एवं टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ हमारा जनपद उत्तर प्रदेश के अग्रणी जनपदों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 🇮🇳
स्वगणना अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इसी ऊर्जा, उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते हुए और भी बड़े लक्ष्य हासिल करने की दिशा में निरंतर कार्य करें।
स्वगणना पोर्टल — https://se.census.gov.in पर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज कराएं एवं भारत की डिजिटल जनगणना में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
हमारी जनगणना, हमारा विकास 🇮🇳






