LUCKNOW : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू के दृष्टिगत स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं राहत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक सतर्कता बरती जा रही

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू के दृष्टिगत स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं राहत व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक सतर्कता बरती जा रही है।

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रखते हुए सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही, दवाओं, बेड, डॉक्टरों एवं एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।