TV20 NEWS ||AZAMGARH : थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹50,000/- का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹50,000/- का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
● थाना गम्भीरपुर पुलिस व एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त कार्यवाही में शातिर चोर गिरोह का सदस्य दबोचा गया

आजमगढ़। जनपद में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹50 हजार के इनामिया अभियुक्त को गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार तड़के बिन्द्रा बाजार स्थित आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।

दिनांक 22.08.2024 को थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ पर वादी रामअचल राय पुत्र रामजनक राय निवासी ग्राम सोढरी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 20/21.08.2024 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण एवं ₹50,000 नगद चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 408/2024 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 02.09.2024 को अरशद जमाल पुत्र रईश अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा घर में घुसकर आभूषण व ₹48,000 नगद चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 428/2024 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त दिनांक 02.12.2024 को प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर के रसोईघर से गैस चूल्हा, सिलेंडर एवं अन्य सामान चोरी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 547/2024 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

दिनांक 18.12.2024 को थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली निवासी मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ तथा 2. रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये आभूषण, घरेलू सामान एवं नगदी बरामद की गयी थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।
उक्त गिरोह द्वारा आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। अभियुक्तों की जनपदीय स्तर पर सक्रियता को देखते हुए इनके विरुद्ध उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली निवासी ग्राम मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा दिनांक 21.05.2026 को ₹50,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम तथा एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 27.05.2026 को समय करीब 01:05 बजे आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे स्थित बिन्द्रा बाजार से वांछित/इनामिया अभियुक्त अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली निवासी ग्राम मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली निवासी ग्राम मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 30/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
बरामदगी का विवरणः-
1. एक अदद मल्टीमीडिया रेडमी मोबाइल (सिल्वर कलर)
2. ₹310 नगद
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 30/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 428/2024 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 547/2024 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 408/2024 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 रणेन्द्र कुमार सिंह एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज
3. का0 रमेश यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
4. रि0का0 अन्तेश पाण्डेय थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
5. रि0म0का0 अंजू जायसवाल थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
6. मुख्य आरक्षी संतोष कुमार एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज
7. मुख्य आरक्षी रोहित सिंह एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज
8. मुख्य आरक्षी किशन चन्द्र एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज।