TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना – अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 30,000 रुपये वापस कराये गये
पत्र दिया गया कि उनके द्वारा ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च कर कॉल किया गया, जिसके उपरांत साइबर ठगों द्वारा फर्जी तरीके से उनके खाते से 52,371/- रुपये की धोखाधड़ी कर ली गयी।
इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर शिकायत संख्या 2310xxxxxxxxx पंजीकृत करायी गयी। उक्त शिकायत पर विधिक कार्यवाही करते हुए थाना अतरौलिया साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 अभिषेक यादव द्वारा होल्ड करायी गयी धनराशि में से मा0 न्यायालय के आदेश (फंड रिलीज ऑर्डर) के क्रम में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते में कुल 30,000/- रुपये वापस कराये गये।
आवेदक के प्रार्थना पत्र एवं साइबर शिकायत की जांच के क्रम में प्रभारी उ0नि0 अभिषेक यादव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए पीड़ित को धनराशि वापस करायी गयी।
वापस करायी गयी धनराशि
30,000/- रुपये
पुलिस टीम
1. प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उ0नि0 अभिषेक यादव, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए आशीष कुमार, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
3. का0 कौशिक वर्मा, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़






