*TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना – रौनापार,नाबालिग अपहरण का आरोपी मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक 03.06.2026*
*थाना – रौनापार, जनपद- आजमगढ़*

*नाबालिग अपहरण का आरोपी मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार*

*बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना-* दिनांक 10.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रौनापार पर तहरीर दिया गया कि वादी की पुत्री को भोला यादव उर्फ बृजेश यादव पुत्र स्व0 देवमन यादव निवासी रोशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ बहला-फूसलाकर भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया।
➡ दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपृहता को दिनांक 30.05.2026 को बरामद किया गया ।

*गिरफ्तारी का विवरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा महिलाओ से सम्बन्धित अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.06.2026 को उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त भोला यादव उर्फ गिरिजेश यादव पुत्र स्व0 देवमन यादव ग्राम रोशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ को ग्राम करखिया मोड़ से समय करीब 05.25 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 111/26 धारा धारा 137(2)/87/64(2)(ड़) बीएनएस व (J)(2)/6 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* भोला यादव उर्फ गिरिजेश यादव पुत्र स्व0 देवमन यादव ग्राम रोशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ उम्र 25 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 रमेश कुमार, का0 जावेद, रि0का0 सुमित सिंह थाना रौनापार आजमगढ़ ।