*TV 20 NEWS || AZAMGARH:प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रौनापार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना- रौनापार, जनपद- आजमगढ़*
*प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*रौनापार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय*
*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 19.07.2026 को वादी थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को लगभग चार माह पूर्व अभियुक्त लक्की पुत्र करन निवासी ग्राम बेलकुण्डा रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उक्त संबंध में थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर पर अभियोग पंजीकृत हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हुआ तथा यह तय हुआ कि अभियुक्त बालिका को सुरक्षित अपने घर रखेगा एवं उसके बालिग होने पर विवाह करेगा।
आरोप है कि इसके बाद अभियुक्त लक्की पुत्र करन, करन पुत्र श्यामजीत, काजल पुत्री करन, हिना पत्नी करन तथा सुरेश पुत्र श्यामजीत द्वारा बालिका को लगातार प्रताड़ित किया जाता था तथा उसे अपमानित करते हुए कहा जाता था कि “मर जाती तो अच्छा रहता।” लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर दिनांक 19.07.2026 को समय लगभग 04:00 बजे बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वादी की तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 207/2026 धारा 108 बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे का वांछित अभियुक्त लक्की राना पुत्र करन कल्याणपुर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.07.2026 को समय 10:15 बजे कल्याणपुर पुलिया से अभियुक्त लक्की राना पुत्र करन निवासी ग्राम बेलकुण्डा रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
• लक्की राना पुत्र करन, निवासी ग्राम बेलकुण्डा रसूलपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–*
• मु0अ0सं0 207/2026, धारा 108 बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
• थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
• का0 उमेश सिंह, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
• रि0का0 आर्यन द्विवेदी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
• रि0का0 प्रिया कुशवाहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।






